संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डाइट कैथल में नवनियुक्त प्राचार्यों के लिए आयोजित 12 दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। अंतिम दिन प्रतिभागियों ने एससीईआरटी गुरुग्राम द्वारा निर्धारित पोस्ट टेस्ट और ओवरऑल फीडबैक फॉर्म को अनिवार्य रूप से पूर्ण किया।
समापन सत्र के अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता चंद्र किशोर राय एवं डाइट कैथल की समस्त फैकल्टी द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान चंद्र किशोर राय ने अपने अनुभव साझा करते हुए
प्रतिभागियों को विद्यालय नेतृत्व में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया।
कुछ प्रतिभागियों ने मंच पर आकर इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान, दृष्टिकोण और अनुभव को साझा किया तथा डाइट कैथल के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से स्मृति स्वरूप छायाचित्र भी खिंचवाए, जो इस 12 दिवसीय यात्रा की यादगार बन गए।
सभी प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को एक सार्थक, व्यवस्थित और प्रेरणादायक अनुभव बताया तथा डाइट कैथल टीम को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
इंडक्शन प्रशिक्षण
इंडक्शन प्रशिक्षण, जिसे ऑनबोर्डिंग या ओरिएंटेशन भी कहा जाता है, एक नई नौकरी में आने वाले कर्मचारियों को कंपनी, उनकी भूमिका और उनके काम के माहौल से परिचित कराने की प्रक्रिया है।
इसका उद्देश्य नए कर्मचारियों को उनकी भूमिका, कंपनी की संस्कृति, और उनसे क्या अपेक्षाएं हैं, इसके बारे में जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे
जल्द से जल्द प्रभावी ढंग से काम करना शुरू कर सकें।