राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के अंतर्गत यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब की ओर से जागरूकतर रैली निकाली गई। युवाओं को नशीली दवाइयों व पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. रोहतास ने रैली को रवाना करते हुए कहा कि नशा एक मीठा जहर है, जो मानव जीवन को धीरे-धीरे घुन की तरह खोखला कर देता है। नशा युक्त व्यक्ति न जीता है और न मरता है दूसरों पर बोझ बनकर रह जाता है। इसलिए से जीवन को बचाने के लिए सबको जागरूक होना पड़ेगा। क्लब इंचार्ज रवींद्र कुमार ने विद्यार्थियों को रैली में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। राममेहर सिंह, विक्रम, अशोक, प्रदीप, तरुण, प्रवीण, नीशु, सीमा व राजरानी मौजूद रहीं। संवाद