फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज के छात्रों ने नाम किया रोशन

Sat, 31 Jan 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। डीएवी कॉलेज चीका के तीन विद्यार्थियों ने इंडियन नेशनल कप पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा की प्रो. नीलम देवी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 17 व 18 जनवरी को एमआर सोनीपत में आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता मे डीएवी कॉलेज चीका के तीन विद्यार्थियों ने तीन कैटेगरी में भाग लेकर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। बीए प्रथम वर्ष के छात्र अभी कुमार ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र जशन ने एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्माइल शर्मा ने रजत पदक जीत कर कॉलेज का मान बढ़ाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जसबीर सिंह एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें