संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बात्ता में आज मीडिया की भूमिका और कम्यूनिकेशन स्किल विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुभाष धीमान ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में मीडियाकर्मी कृष्ण कुमार टीक ने शिरकत की।
व्याख्यान में छात्रों को मास कम्यूनिकेशन, मीडिया के प्रकार और उसके विभिन्न रूपों के साथ-साथ मीडिया के माध्यम से समाज के विकास, जागरूकता और लोकतंत्र में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। समाजसेवी आनंद राणा और प्राचार्य धीमान ने भी विद्यार्थियों को मीडिया के सकारात्मक उपयोग के लिए मार्गदर्शन दिया। विद्यालय के प्राध्यापक महिपाल ढांडा ने मीडिया कवरेज पर अपने अनुभव साझा किए और मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य और स्टाफ ने मिलकर कृष्ण कुमार टीक को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक साबित हुआ।