फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: माताओं को पोषण थाली देकर संतुलित आहार के बारे में समझाया

Sat, 23 Aug 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
02 सीवन में आयोजित कार्यक्रम में पोषण के महत्व के बारे में जानकारी देती कुसुम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। रसूलपुर स्थित सरोज बाला आंगनबाड़ी केंद्र में सुपरवाइजर अंजलि की अध्यक्षता में पोषण महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें उन माताओं को आमंत्रित किया गया था, जिनके बच्चों का कद और वजन सामान्य से कम था।

बैठक में माताओं को पोषण थाली दिखाकर समझाया गया कि मां और बच्चे के लिए संतुलित आहार कितना जरूरी है। सुपरवाइजर अंजलि ने कहा कि रोजमर्रा के भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद, मौसमी फल, दालें, दूध-दही तथा प्रोटीन और विटामिन से भरपूर आहार शामिल करने से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। बाहर का खाना बच्चों में मोटापा और बीमारियों का कारण बनता है।
विज्ञापन


उन्हें घर का ही ताजा व पौष्टिक भोजन देने की सलाह देते हुए स्वच्छता पर जोर दिया। कहा कि घर और आसपास हमेशा साफ-सफाई रखी जाए तथा खाने से पहले हाथ साबुन से जरूर धोएं।

इसी कड़ी में सीवन स्थित आंगनबाड़ी प्ले स्कूल प्रेमलता कोहली केंद्र में ‘हमारा पोषण-हमारी पंचायत’ कार्यक्रम के तहत पोषण सप्ताह धूमधाम से मनाया गया। सुपरवाइजर कुसुम ने बच्चों, माताओं और ग्रामीण महिलाओं को संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सही पोषण ही स्वस्थ जीवन की नींव है।

उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर भोजन लेना चाहिए। जंक फूड व अत्यधिक तैलीय-मीठे खाद्य पदार्थ बच्चों की सेहत बिगाड़ते हैं। घर पर उपलब्ध मूंगफली, गुड़, चना और हरी सब्जियां बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद उपयोगी हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खेल और गीतों के जरिए भी स्वस्थ भोजन चुनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, अभिभावक व बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें