फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मां और दो बेटियों की हालत गंभीर

Tue, 06 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। किठाना गांव में गेहूं चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपी किशोर के घर पहुंची पुलिस को देखकर उसके परिजनों में मां और दो बहनों ने जहर पी लिया। पुलिस ने उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

इस संदर्भ में पुलिस चौकी किठाना के हेड कांस्टेबल जय की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कराया गया है। गौरतलब है कि गत तीन मई को पुलिस को किठाना की अनाज मंडी से गेहूं की पांच बोरियां चोरी होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


यह शिकायत किठाना के राजेश कुमार ने दी थी। उसका कहना था कि अनाज मंडी किठाना स्थित उनकी दुकान न्यू ढांडा ट्रेडिंग कंपनी से यह चोरी हुई है। बाद में पुलिस ने किठाना निवासी किशोर को चोरी के गेहूं के बैग के साथ दबोचा। वह उसे बेचने की फिराक में था।

इसके बाद पुलिस टीम सूचना देेने गांव केे चौकीदार सुभाष के साथ किशोर के घर पहुंची। वहां पर किशोर के पिता और मां ने पुलिस के साथ असामान्य व्यवहार किया। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने सरकारी ड्यूटी में बाधा भी डाली।

पुलिस के मुताबिक, इस बीच किशोर के पिता ने जहर पीने की कोशिश भी की तो पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस का आरोप है कि इस बीच किशोर के पिता के उकसाने पर किशोर की मां और दो बहनों ने जहर पी लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

पुलिस तीनों लोगों को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।  राजौंद थाना प्रभारी एसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किशोर को जांच में शामिल कर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। पिता भी घर पर ही हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि घर वालों में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। इस वजह से उन्होंने जहर खाने का कदम उठा लिया। जांच में दो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। -दलबीर सिंह, एएसआई-राजौंद थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें