कैथल। साकरा गांव में 23 जून को हुई मारपीट में मनीष व उनकी मां घायल हो गए। मनीष ने थाने में शिकायत की कि गांव के गुलाब, रिंकू, रोशन, सोहन व प्रदीप ने लाठी–डंडों से हमला कर उन्हें और उनकी मां को चोटें दीं, फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, सदर थाना क्षेत्र में 19 जून को हुई मारपीट में टेकचंद का बेटा दीपक (20) घायल हो गया। शिकायत में बताया गया कि पोली, अफसर, गुरमीत, जंगसीर, सुभाष व आशीष ने मिलकर दीपक का रास्ता रोका और थप्पड़-लातों से घायल कर दिया, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। संवाद