कैथल। शहर की एक कॉलोनी से 30 जून को एक विवाहिता अपने लाखों रुपये नकदी और जेवर लेकर अचानक घर से चली गई। सिविल लाइन थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, 30 वर्षीय पत्नी ने बिना किसी सूचना के 19 जून को रात्रि के समय घर छोड़ दिया। पति ने आसपास तलाशकर भी कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, जाजपुर गांव की 19 वर्षीय एक युवती 22 जून को अचानक अपने परिवार को बताए बिना घर से गई। पिता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अर्जुन नगर के एक व्यक्ति ने शिकायत की कि 18 जून की शाम उसकी पत्नी अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ अचानक घर छोड़ गई। पुलिस ने लापता व्यक्ति का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद