फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका में ज्यादातर का निपटारा

Wed, 10 Jul 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय गुहला-चीका में मंगलवार को एसडीएम कृष्ण कुमार ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी। इस मौके पर शिविर में समस्याएं लेकर पहुंचे आमजनों की 27 समस्याओं में से 24 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष बची शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम कृष्ण कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से आमजन मानस की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से प्रतिदिन कार्य दिवस में खंड स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। समाधान शिविरों में अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों की परेशानियों को विभागीय अधिकारी तत्परता के साथ दूर कर रहे है।

शिविर में आए शिकायतकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविरों की पहल के कार्य की सराहना की है। समाधान शिविर के दौरान लगातार नागरिकों की मूल समस्या जिसमें प्रॉपर्टी आईडी,
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिजली एवं पेयजल से

संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है।

इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें