फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्वे के दौरान 16 जगहों पर मिला मच्छरों का लार्वा

Tue, 29 Oct 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को जिलेभर के नौ हजार 910 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 16 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व सफाई के लिए जागरूक किया। वहीं, आठ संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी।

अब तक 2828 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक डेंगू के 21 मरीज मिल चुके हैं। गांव जाजनपुर, सीवन, बढ़सीकरी कलां, बरसाना, ग्योंग, हरसौला, पटेल नगर, रेलवे कॉलोनी, नंद करण माजरा, कौल, बदसुई, एडवोकेट कॉलोनी चीका, सुभाष नगर व गुलियाना गांव में डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अब तक 2400 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। पिछले साल जिले में डेंगू के 118 केस मिले थे।

जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों पूरी बाजू और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें