फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुशू में सवेरा ने जीता कांस्य पदक, कार्यक्रम से मन मोहा

विज्ञापन
08-कैथल। 22वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यअतिथि राज - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। हिमाचल के मंडी में चल 22वीं सब जूनियर राष्ट्र स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में कैथल की सवेरा ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उसने चनक्वान सी ग्रुप में 7.66, किआंगशू इवेंट में 7.82 व जियांशु में 7.70 अंक प्राप्त किए। इन्ही अंकों के आधार पर उसे कांस्य पदक मिला। इससे पहले भी पांच साल में राज्य स्तर पर सवेरा 12 स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्तर पर चार कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले की सुजल और लक्ष्य कथूरिया भी हिस्सा ले रहे हैं। सिंगल वैपन गर्ल्स की प्रतियोगिता में सुजल ने 6.10 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान हासिल किया। लक्ष्य कथूरिया का मुकाबला बुधवार की सुबह होगा। जिला सचिव दीपक लोट ने बताया कि यह प्रतियोगिता 15 जुलाई तक चलेगी। इसमें देश भर से करीब 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर सवेरा ने जबरदस्त क्लासिकल नृत्य पेशकर सबका मन मोह लिया। राज्यपाल ने भी उसकी तारीफ की। इस मौके पर वुशू संघ के सीईओ सोहेल अहमद, हिमाचल प्रदेश की वुशू संघ के प्रधान शिवपाल मनहंस व सचिव पीएन आजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें