सीवन। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन महोत्सव पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। यह प्रभातफेरियां 26 जुलाई से शुरू होकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक चलेंगी। इस दौरान कुल 31 प्रभातफेरियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान संजय आहूजा शंटी ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों की बैठक ली। इसमें सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सभी सदस्य अपनी दी हुई डयूटी अनुसार कार्य कर रहे हैं। प्रभातफेरी सुबह के समय श्री कृष्ण कृपा मन्दिर से आरंभ हो का पूरे नगर का चक्कर लगाते हुए श्रद्धालुओं के निवास पर पहुंचती हैं और वहां पर संकीर्तन किया जाता है। संवाद