फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह बजे गुरुग्राम जाने वाली बस सेवा बंद, यात्री परेशान

Wed, 15 Jul 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज ने सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम जाने वाली बस सेवा बंद कर दी है। जिस कारण यात्रियों को आने- जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

यात्रियों के अनुसार इस बस के बंद होने के बाद अब गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को पहले जींद या रोहतक तक जाना पड़ता है और वहां से दूसरी बस पकड़कर आगे का सफर तय करना पड़ रहा है। यह बस रोजाना नौकरीपेशा लोगों, निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियो और अन्य यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक थी।
सीधी बस होने के कारण उन्हें बीच रास्ते बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ती थी। अब दो-दो बार बस बदलने से यात्रियों का समय अधिक लग रहा है और कई बार दूसरी बस का इंतजार भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री रामभज, अनिल कुमार, राजेश, मनबीर का कहना है कि रोडवेज डिपो में बसों की कमी के कारण कई रूट प्रभावित हो चुके हैं। अब गुरुग्राम की सीधी बस सेवा भी बंद होने से दिक्कतें और बढ़ गई हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें