फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह हवाओं ने दी गर्मी से राहत फिर उमस ने सताया

विज्ञापन
अंबाला रोड पर सुबह के समय छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
कैथल। मौसम के बदलते मिजाज के बीच मंगलवार सुबह हवाएं चलीं। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिली लेकिन दिनभर 53 प्रतिशत की भारी उमस ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुबह ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में मामूली गिरावट महसूस की गई। काले बादल भी छाए। बारिश न होने के कारण हवा में नमी का स्तर तेजी से बढ़ गया। 53 प्रतिशत की इस रिकॉर्ड उमस ने बिना धूप के भी लोगों को गर्मी का तीखा अहसास कराया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश वर्मा का अनुमान है कि यदि आगामी 24 से 48 घंटों में तेज बारिश नहीं हुई, तो उमस का ग्राफ और ऊपर जा सकता है।

अंबाला रोड पर सुबह के समय छाए बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें