फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अभी जारी रहेगी सुबह और शाम की ठंड

Wed, 22 Feb 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में बुधवार को मौसम में बदलाव से लोग असहज हैं। सुबह के समय कोहरा छाया रहता है और दिन में मौसम साफ हो जाता है। धूप निकल आने से ठंड गायब हो जाती है। हालांकि बुधवार को दोपहर बाद हलके बादल

छाए रहे। फिलहाल अभी सुबह और शाम की ठंड जारी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में बदलाव से गेहूं और सरसों को नुकसान की आशंका है। हालांकि सुबह और शाम की ठंड बढ़ने से गेहूं को नुकसान कम होने की संभावनाएं भी जताई हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्यक डॉ. रमेश चंद वर्मा ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम की ठंड बनी रहेगी। हालांकि बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम में हुए बदलाव का असर लोगों के जीवन पर पड़ सकता है। इसलिए सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है।

दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों को बचाने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। अनुमान जताते हुए कहा कि कोहरे से सरसों की फली काली पड़ जाती है।
विज्ञापन


इधर, भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के अनुसार फिलहाल किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधानी से गाइड लाइन का पालन बेहद आवश्यक है। खेतों में हल्की नमी का बना रहना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें