जुनैद-नासिर हत्याकांड : एक आरोपी कैथल के गांव बाबा लदाना का
कैथल। भिवानी में गत 16 फरवरी को एक कार में मिले दो सगे भाइयों के शव के मामले में राजस्थान पुलिस ने खुलासा किया है कि एक आरोपी कैथल के गांव बाबा लदाना का रहने वाला है। गांव बाबा लदाना निवासी करीब 21 साल के कालू नामक युवक गांव से लापता बताया जा रहा है। एसपी कैथल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस ने सूचना दी है। उन्होंने कहा कि जब भी राजस्थान पुलिस मामले की जांच के लिए आएगी, पूरा सहयोग दिया जाएगा।
घटनाक्रम के अनुसार हरियाणा के भिवानी जिले में कस्बा लोहारू में 16 फरवरी को कार के भीतर जले हुए दो युवकों के शव मिले थे। ये दोनों युवक राजस्थान के भरतपुर के गांव घाटमिका के रहने वाले जुनैद और नासिर थे। इस प्रकरण में राजस्थान पुलिस ने आठ लोगों के नाम जारी किए हैं। ये हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इनमें एक युवक की पहचान कैथल के गांव बाबा लदाना निवासी कालू के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि यह युवक करीब 21 साल का है। गांव में ही अपने भाई की मैकेनिक की दुकान पर काम करता है। वह इस समय गांव से लापता है। संवाद