फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चिकित्सा शिविर में 80 से अधिक मरीजों की जांच

Sun, 10 May 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच ​शिविर में मरीजों की जांच करती विभाग की टीम के सदस्य। संस्था
विज्ञापन
कैथल। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस (सेवा सद्भावना दिवस) पर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, जिओ गीता परिवार और पंजाबी वेलफेयर सभा ने पार्क रोड स्थित अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक पर चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें 80 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन


गुरुग्राम से पहुंचे हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, बोन डेंसिटी और पीएफटी जैसी जांचें निःशुल्क की गईं। मदान मेडिकल स्टोर के सहयोग से मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि ऐसे शिविर समाज सेवा और मानवता की सच्ची मिसाल हैं। पंजाबी वेलफेयर सभा के प्रधान सुषम कपूर ने मेदांता प्रबंधन-सेवादारों का आभार जताया।

शिविर संयोजक डॉ. अश्वनी खुराना ने बताया कि समय पर जांच से हृदय और छाती संबंधी बीमारियों की पहचान कर इलाज संभव हो पाता है। उन्होंने बताया कि रविवार 10 मई को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक इसी स्थल पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें