फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका से 2000 से अधिक परीक्षार्थी पहुंचाए

Mon, 28 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चीका बस अड्डा से पंचकूला और चंडीगढ़ के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई। शनिवार को 31 और रविवार को 27 बसें चलाई गईं, जिनके माध्यम से दोनों दिनों में करीब 2000 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे।
विज्ञापन


खंड नोडल अधिकारी प्राचार्य संजय गुप्ता ने बताया कि सुबह की शिफ्ट के परीक्षार्थियों के लिए तीन से पांच बजे सुबह तक, और शाम की शिफ्ट के लिए सात से दस बजे सुबह तक बसें रवाना की गईं। हर बस में एक-एक अध्यापक की ड्यूटी लगाई गई थी, जो परीक्षार्थियों की देखरेख के साथ मार्गदर्शन की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां की गईं थीं। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें