फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो दिन चलंेगी 200 से अधिक रोडवेज बसें

Fri, 08 Aug 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रक्षाबंधन पर्व पर महिला यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से महिलाओं के लिए हरियाणा रोडवेज की निशुल्क बस यात्रा की शुरुआत होगी, जो 9 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान 15 वर्ष तक के बच्चे भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

इस अवसर पर कैथल डिपो से लगातार दो दिन तक 200 से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। भीड़ को देखते हुए विभाग ने ग्रामीण और अधिक यात्री भार वाले रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


फिलहाल जिले में रोडवेज और किलोमीटर स्कीम के तहत करीब 200 बसें संचालित हो रही हैं। लेकिन रक्षाबंधन पर विशेष रूप से महिलाओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। विभाग ने तय किया है कि यदि किसी रूट पर भीड़ ज्यादा होती है, तो तुरंत अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी।

बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। ग्रामीण और ज्यादा यात्री भार वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की गई ताकि यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े। यदि किसी रूट पर अपेक्षाकृत भीड़ ज्यादा होगी तो तत्काल वहां अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। हरियाणा से सटे राजस्थान राज्य में भी 9 और 10 अगस्त को महिलाओं को रोडवेज में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विभाग ने पत्र जारी कर दिए हैं। कैथल डिपो से महिलाओं के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व पर ग्रामीण रूटों और अधिक भीड़ वाले मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। -रामफल शर्मा, बस स्टैंड प्रभारी, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें