फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बुलेट से पटाखे की आवाज निकालने वालों पर पुलिस की नजर, अक्तूबर में 49 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बुलेट मोटरसाइकिल के मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने पर कैथल यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अक्तूबर माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 49 बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान किए गए हैं। डीएसपी यातायात रमेश चंद्र ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर और कस्बों की कॉलोनियों में कुछ बाइक चालक जानबूझकर पटाखे जैसी आवाज निकालते हैं। इससे महिलाओं, छात्राओं और अन्य राहगीरों में भय का माहौल बनता है। अचानक तेज आवाज से आसपास चल रहे वाहन चालक घबरा जाते हैं जिससे सड़क दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है।

चालान करना नहीं, लोगों की जान बचाना उद्देश्य
डीएसपी रमेश चंद्र ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं बल्कि सड़क हादसों को रोकना और लोगों की जान बचाना है। एसपी के निर्देशानुसार सभी थाना प्रबंधकों और ट्रैफिक पुलिस की टीमें ऐसे वाहनों पर आगे भी निगरानी रखेंगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में कंपनी की ओर से निर्धारित व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ न करवाएं। जिम्मेदार नागरिक बनकर वाहन चलाएं, ताकि खुद के साथ परिवार और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें