फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका में आसमान तले 10 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं

Sun, 21 Apr 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। एशिया की प्रमुख अनाज मंडियों में शुमार चीका की अनाज मंडी में शनिवार तक लगभग 12 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 10 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं आज भी खुले आसमान के नीचे पड़ी है।

मंडी में गेहूं के उठान का कार्य ढुलमुल तरीके से चलने से खफा उपयुक्त कैथल प्रशांत पंवार ने एक दिन पहले चीका मार्केट कमेटी में अधिकारियों, आढ़तियों, राइस मिलरों व उठान का कार्य करने वाले ठेकेदारों की बैठक ले गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे दिन उठान के कार्य ने थोड़ी तेजी तो पकड़ी लेकिन अभी भी कार्य उस रफ्तार से नहीं हो रहा जिससे होना चाहिए था। शनिवार को गुहला के एसडीएम कृष्ण कुमार ने भी मार्केट कमेटी कार्यालय में स्थानीय अधिकारियों के साथ साथ आढ़तियों व राइस मिलरों की बैठक ली। इस दौरान एसडीएम ने आढ़तियों व राइस मिलरों को अपने वाहनों से गेहूं को गोदामों तक पहुंचाने को कहा। प्रशासन द्वारा आढ़तियों को लदान की छूट देने के बाद आढ़तियों ने अपने वाहन उठान के कार्य में लगा दिए हैं।

कलायत में उठान का धीमा होने से नाराजगी

कलायत। अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर गेहूं उठान का कार्य बेहद धीमा है। इससे आढ़ती और किसानों में नाराजगी हैं।

मार्केट कमेटी कार्यालय अनुसार, अभी तक करीब चार लाख 50 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से केवल 86 हजार क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। जो कि सरकार की ओर से निर्धारित खरीद नीति के नियमों से बेहद पीछे है। जबकि सांघन गांव में 20 प्रतिशत उठान को छोडक़र अन्य सभी खरीद केंद्रों पर आठ से 10 प्रतिशत की उठान हुआ है।

इस प्रकार के हालातों मेंं अनाज मंडी गेहूं के कट्टों से खचाखच भर गई है। विवशता में मार्किट कमेटी को मंडी से बाहर गेहूं खरीद का कार्य करने की अनुमति लेनी पड़ी है।
विज्ञापन


कच्ची जमीन व मजबूत बुनियादी सुविधाओंं के बगैर खरीद कार्य गतिमान करने का कार्य जारी है। ऐसे मेंं यदि बारिश होती है तो खुले में पड़ा गेहूं खराब हो जाएगा। मार्केट कमेटी सचिव अरविंद श्योकंद ने बताया कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के साथ-साथ हैफड़ व वेयर हाउस जिला प्रबंधक से पत्राचार जारी है। इसमें करार के अनुसार धरातल पर गेहूं उठान के वाहन उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें