फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनाज मंडियों में अव्यवस्थाओं का आलम

Sun, 21 Apr 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गेहूं के उठान न होने से अनाज मंडियों में अव्यवस्थाओं का आलम है। ऐसे में अब अनाज मंडी में गेहूं की आवक में तेजी होने के चलते पैदल चलने का रास्ता भी नहीं बचा है। इस समस्या पर मार्केट कमेटी की ओर से अब तक 21 आढ़तियों को मार्केट कमेटी नोटिस भी दे चुकी है।

दूसरी ओर अब तक जिले की अनाज मंडियों में 12 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक भी हो चुकी है। नई अनाज मंडी में गेहूं के उठान में देरी से किसान व आढ़तियों में रोष भी है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे जाम लगाएंगे। शहर की पुरानी मंडी में भी आढ़तियों ने हैफेड पर उठान न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुरानी अनाज मंडी एसोसिएशन कैथल के प्रथान श्याम बहादुर खुरानिया ने बताया कि पुरानी मंडी में भी करीब एक लाख कट्टे पड़े हैं। जिनका उठान नहीं हो पा रहा है। इसमें करीब 50 हजार हैफेड की ओर से की गई गेहूं खरीद के हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि डीएफसी की तरफ से कट्टों का उठान किया जा रहा है, लेकिन हैफेड की ओर गेहूं का उठान करने के लिए ट्रकों को नहीं भेजा जा रहा है। इस कारण एक तरफ जहां किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, आढ़तियों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
जिले में अब तक आवक, उठान और खरीद
गेहूं की कुल आवक क्विंटल में

12 लाख 20 हजार 852 कि्वंटल
गेहूं की कुल खरीद

11 लाख 41 हजार 62 कि्वंटल
गेहूं का उठान

पांच लाख 39 हजार 557 कि्वंटल
गेहूं का उठान बाकी

छह लाख 81 हजार 295 कि्वंटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें