फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस स्टैंड पर बंदरों का उत्पात, लोग परेशान

Tue, 24 Mar 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के बस स्टैंड पर बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां बंदरों के झुंड बेखौफ होकर घूम रहे हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बंदर लोगों के हाथों से सामान छीनकर भाग जाते हैं और कई बार हमला कर उन्हें घायल भी कर देते हैं।

बस स्टैंड पर सुबह से शाम तक यात्रियों की भीड़ रहती है, लेकिन बंदरों के डर से लोग हर समय सतर्क नजर आते हैं। खासकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बंदर कभी खाने-पीने का सामान छीन लेते हैं तो कभी बैग और अन्य सामान लेकर भाग जाते हैं।
विज्ञापन


यात्री राकेश कुमार ने बताया कि वह बस का इंतजार कर रहा था, तभी एक बंदर उसके हाथ से खाने का पैकेट छीनकर भाग गया। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर हर समय डर का माहौल बना रहता है। सीमा देवी ने बताया कि वह बच्चों के साथ बस स्टैंड आई थीं। अचानक बंदरों का झुंड आ गया, जिससे बच्चे घबरा गए। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की।

एक अन्य यात्री मोहित के अनुसार, बंदर कई बार लोगों पर हमला कर देते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह एक व्यक्ति को बंदर ने काट भी लिया था, लेकिन इसके बावजूद यहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आते।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बंदरों के कारण उनका कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। दुकानदार सुरेश ने बताया कि बंदर दुकान पर रखा सामान उठा ले जाते हैं और ज्यादातर ग्राहक भी डर जाते हैं। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग इस समस्या पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों को पकड़ने या उन्हें यहां से हटाने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें