कैथल। गांव कौल के रविदास मंदिर से चोर गुल्लक को तोड़कर पांच हजार रुपये चुराकर कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में कौल निवासी मोहिंद्र ने बताया कि 16 व 17 मार्च की रात को चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं मूंदडी से चोर डीजे का सामान चोरी कर ले गए। डीजे के सामान की कीमत 80 हजार रुपये है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।