फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्भावस्था में भर्ती महिला से छेड़छाड़

Tue, 23 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के एक निजी अस्पताल में गर्भावस्था में भर्ती महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ और पुलिस को सूचित किया। सदर थाना पुलिस ने परिवार की शिकायत पर आरोपी सहायक स्टाफ सदस्य के खिलाफ वीएनएस की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया था और गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसी दौरान अस्पताल के हेल्पर स्टाफ में तैनात एक कर्मचारी ने कथित रूप से इस घटना को अंजाम दिया। दुर्भाग्यवश, डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत हो गई। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ की गई है। अस्पताल के जीएम सुरेंद्र कैंदल ने कहा कि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें