कैथल। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। माजरा ने कहा कि प्रदेश में बीते चुनाव में गुटबाजी की वजह से कांग्रेस हारी। कांग्रेस को हराने के लिए गुटों में बंटे नेताओं ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे, जो हार का कारण बने। अब इनेलो की ओर से रोहतक में ताऊ देवीलाल जयंती मनाने पर भी कांग्रेस में भय है कि उनके गढ़ में इनेलो का दबदबा न बन जाए। कैथल में इनेलो के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान रामपाल माजरा ने यह बात कही। संवाद