फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोहित का 475 अंक के साथ 10वीं में प्रथम स्थान

Tue, 14 May 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग के 48 विद्यार्थियों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें से 47 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में मेरिट प्राप्त की है। प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने बताया कि छात्र मोहित ने 475 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी 48 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रा काजल ने 471 अंक प्राप्त कर दूसरा और हिमांशु ने 470 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। परिणाम देखकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा दसवीं के प्रभारी डॉ. विजय कुमार चावला ने बताया कि विद्यालय के कुल 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। दीपिका, ख़ुशी, माफ़ी, आर्यन, चेतन, निधि, पलक, माफ़ी पुत्री बलदेव, समीक्षा तथा प्रिंस ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 28 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच में अंक प्राप्त कर मेरिट प्राप्त की है और पांच विद्यार्थियों ने 75 से 80 प्रतिशत के बीच में अंक प्राप्त कर अपना, अपने माता-पिता का और विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें