फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेरिट में 134 विद्यार्थियों को मिले स्थान

Tue, 14 May 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं व 10वीं का श्रेष्ठ परिणाम घोषित होते ही अध्यापकों व छात्रों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया व प्रधानाचार्या व उप प्रधानाचार्या ने दावा कर बताया कि मेरिट में 134 विद्यार्थियों को स्थान मिले हैं।

12वीं में विज्ञान में हर्षित गोयल ने 95 प्रतिशत, द्वितीय कुशाल 94 प्रतिशत, तृतीय सुहानी 93 प्रतिशत, कॉमर्स में अंश 95.6 प्रथम, द्वितीय भूमिका व तृतीय सिया गर्ग ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स में निकिता ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ऑटर्स में हर्षिता 87.6 प्रतिशत, भावना ने 86.6 प्रतिशत, तुषार 83.6 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। अलग अलग विषयों में भी विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। अकाउंट में अंश बेदी ने 99, फिजिक्ल एजुकेशन में सुहानी ने 98, कंप्यूटर में प्रियांशु गोयल ने 98, अंग्रेजी में किरनप्रीत ने 97, अर्थशास्त्र में निकिता ने 97 प्रतिशत, बिजनेस स्टडीज में दीक्षा ने 97 प्रतिशत, गणित में रितिका, प्रियांशु गोयल और शिवम ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएन स्कूल के छात्रों का 100 प्रतिशत परिणाम
कलायत। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में एमडीएन स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रजनी कत्याल ने बताया कि 75 में 38 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया। रिया ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिष्टी ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व जसविंदर ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्था के संस्थापक डा.विजय कांसल ने इस शानदार परीक्षा परिणाम पर छात्रों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें