फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन में मोहित प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जाट संस्था में स्थित जाट आईटीआई का तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य कुलदीप गोपेरा ने बताया कि ट्रेड इलेक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष में मोहित ने 88 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। मोहित द्वितीय व गुरमीत तृतीय रहे। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड द्वितीय वर्ष में पुष्पा यादव 92 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, जगमान (90 प्रतिशत) द्वितीय और मलकीत (87 प्रतिशत) तृतीय रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार फिटर ट्रेड में अमन कुमार ने (84 प्रतिशत) प्रथम, मनजीत (80 प्रतिशत) दूसरा व सिकंदर (78 प्रतिशत) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फिटर ट्रेड द्वितीय वर्ष में विकास पाल (82 प्रतिशत) प्रथम, दीपक (72 प्रतिशत) द्वितीय और शुभम (69 प्रतिशत) तृतीय रहे। वेल्डर ट्रेड में रोहित ने (84 प्रतिशत) पहला, आशीष ने (79 प्रतिशत) दूसरा व विक्की (74 प्रतिशत) तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एचएसआई ट्रेड में सुमित चहल प्रथम, पूजा द्वितीय व बिंदु तृतीय रहीं। कोपा ट्रेड में गोपाल प्रथम, तान्या द्वितीय व जितेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा। प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। जाट हाई स्कूल सोसाइटी की प्रबंधक समिति के संयोजक सतबीर मलिक व सदस्यगण बलवान कोटडा, एडवोकेट जयप्रकाश जागलान, बलराज नोच, राजेंद्र ढूल, अवतार चीका और सूरज सहारण ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर हंसराज मलिक, सतवीर चहल, बलविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह, दर्शन, महिपाल, रविंद्र सिंह, गीता, ऋषभ, राजेश, राम, निशा व सोनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें