फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोहित बने जूडो के राष्ट्रीय स्तर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Thu, 05 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल के छात्र मोहित ने जूडो के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली में 29 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल खेलों के तहत अंडर-19 जूडो प्रतियोगिता में मोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें मोहित ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता के दौरान मोहित ने एक के बाद एक मुकाबले जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। पहले चरण में उन्होंने गुजरात के खिलाड़ी को पराजित किया। दूसरे चरण में महाराष्ट्र, तीसरे में चंडीगढ़, चौथे चरण में पंजाब और पांचवें व निर्णायक मुकाबले में दिल्ली के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।सभी मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते मोहित को राष्ट्रीय स्तर का सर्वश्रेष्ठ जूडो खिलाड़ी भी घोषित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने मोहित की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसकी लगन, मेहनत और अनुशासन की सराहना की तथा अन्य विद्यार्थियों से मोहित से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उपप्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि सिंह ढुल और कोषाध्यक्ष बलकार नैन ने भी मोहित की इस अभूतपूर्व सफलता पर बधाई दी। राजकुमार बेनीवाल ने कहा कि मोहित विद्यालय का होनहार विद्यार्थी है और उसकी मेहनत व कर्मठता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में संयम और अनुशासन के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. सत्यवान माजरा, दलवीर कैरो, महावीर राविश, राजपाल गुहना, सन्नी चौशाला, महावीर कुंडू, रजत रापड़िया, स्वतंत्र पाल सिंह और जसवीर मानस उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें