फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भ्रमण के दौरान जाने आधुनिक व पारंपरिक खेती के तरीके

विज्ञापन
खेतों के भ्रमण के दौरान स्कूली छात्राएं। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्राओं ने सीबीएसई के कौशल बोध पाठ्यक्रम के तहत कैथल के निकट ही एक फार्म का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी देना और उनमें जीवनोपयोगी कौशल विकसित करना रहा। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने फार्म पर कृषि से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को नजदीक से देखा। उन्होंने आधुनिक और पारंपरिक खेती के तरीकों, पौधों की देखभाल, बीजों के चयन, जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्हें कृषि कार्यों में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान को समझने का अवसर भी मिला। इस गतिविधि के माध्यम से छात्राओं ने श्रम का महत्व, आत्मनिर्भरता, टीम भावना, समस्या समाधान और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखे। प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट ने कहा कि सीबीएसई का कौशल बोध पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जोड़ने का अच्छा प्रयास है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में व्यावहारिक समझ विकसित होती है और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है। छात्राओं के लिए यह भ्रमण ज्ञानवर्धक और रोचक रहा।

खेतों के भ्रमण के दौरान स्कूली छात्राएं। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें