प्रदर्शनी के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में छात्राएं।
कैथल। कुतुबपुर स्थित राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में छात्राओं ने मन मोह लिया। कई अन्य गतिविधियां भी की। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा। मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी सुशील प्रकाश तथा डॉ. विनय गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस प्रदर्शनी में रामा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ रामा नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने भी विज्ञान से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। संवाद
प्रदर्शनी के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में छात्राएं।