फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेनेल्टी शूट आउट मेंे विजेता बना मॉर्निंग क्लब

विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित मोहिंद्र फुटबाल कप ​भिड़ते ​खिलाड़ी। फोटो: संदीप
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में वीरवार को चार दिवसीय मोहिंद्र फुटबॉल कप का आगाज हुआ। फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के पहले दिन फुटबॉल खिलाड़ी बेहद उत्साहित दिखाई दिए। कोहरे के बावजूद मैदान में खिलाड़ी डटे रहे। पहला मुकाबला फुटबॉल क्लब अंबाला व मॉर्निंग क्लब बी के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

मैच के 14वें मिनट पर मोर्निंग क्लब के राकेश कुमार ने शानदार फील्ड गोल दागा। 30वें मिनट में एक बार फिर मॉर्निंग क्लब के तानिश ने गोल कर स्कोर को 2-0 किया। मैच का दूसरा हाफ शुरू होते ही दूसरी टीम के खिलाड़ी मैदान में गोल के कड़ी मेहनत करते हुए नजर आए। हीरोज क्लब के नवीन ने 38वें मिनट तो मोहित ने 42वें मिनट में एक के बाद एक गोल से स्कोर को लाकर बराबरी पर खड़ा कर दिया। आखिरी समय तक स्कोर बराबरी पर रहने के कारण नतीजा नहीं निकल पाया। आखिर में पेनल्टी शूट आउट में मॉर्निंग क्लब ने मुकाबले को एक तरफा यानी 4-1 के स्कोर से जीत लिया। इसका शुभारंभ पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी गुरकृपाल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि किया।

अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित मोहिंद्र फुटबाल कप भिड़ते खिलाड़ी। फोटो: संदीप

अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित मोहिंद्र फुटबाल कप भिड़ते खिलाड़ी। फोटो: संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें