फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में कैदी से मिला मोबाइल

Wed, 23 Jul 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 कैथल। जिला जेल में दुराचार के मामले में सजा काट रहे एक कैदी से जांच के दौरान एक मोबाइल एवं बैटरी बरामद हुई है। इस मामले में जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर कैदी और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, जेल में नियमित जांच के दौरान रात्रि दस बजे बैरक नंबर 5, 6 व 7 की तलाशी ली गई, जिसमें एक कैदी के सामान से पुलिस ने मोबाइल एवं बैटरी बरामद की। जेल सुपरिंटेंडेंट सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने रात्रि दस बजे बैरक नंबर 5, 6 व 7 की तलाशी ली गई थ,। जिसमें लड़की को भगाने, दुष्कर्म करने के मामले में सात वर्ष की सजा काट रहे मटौर निवासी संदीप कुमार के पास से एक मोबाइल एवं बैटरी बरामद हुई।

पुलिस ने संदीप कुमार सहित एक अन्य आरोपी हरबंस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाना शहर प्रभारी का कहना है कि फिलहाल पुलिस ने जेल अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जांच पूरी होने पर ही पता चल पाएगा कि दूसरे आरोपी की मामले में क्या भूमिका रही है? जेल में मोबाइल कैसे गया? इन सभी बातों के लिए नियमों का पालन करते हुए जेल से प्रोडक्शन वारंट लेकर आरोपियों के खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी। जिला जेल से इससे पूर्व कई बार अफीम एवं चरस भी बरामद हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पिछले दो सालों में यहां से चरस सहित अन्य नशीले पदार्थ मिलने की कई वारदात प्रकाश में आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें