फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन में शामिल हुए विधायक विकास सहारण

विज्ञापन
विधायक विकास सहारण को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कलायत। कलायत विधानसभा से कांग्रेस विधायक विकास सहारण बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान विधायक ने सफाई कर्मचारियों के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता संजीव कुमार की अगुवाई में सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने विधायक विकास सहारण को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों से जो वादे किए थे उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इसके कारण प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों के लिए आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। विधायक विकास सहारण ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी जायज मांगों को पूरा करना सरकार का फर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की मांगों पर समाधान करने के बजाय सरकार आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर डॉ. सुरेश जगदेवा, दिलबाग सिंह खरक पांडवा, डीडी राणा, मंगतराम व नवीन शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

विधायक विकास सहारण को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें