फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सांगन में विधायक ने जांच शिविर लगा बांटी नि:शुल्क दवाइयां

विज्ञापन
गांव सांगन जांच ​शिविर में दवाइयां वितरित करते स्टाफ। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। विधायक आदित्य सुरजेवाला की ओर से संचालित आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल गांव सांगन में पहुंचा। मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। डॉ. अनुभव, स्टाफ नर्स कविता और मेडिकल टीम ने मरीजों की जांच की और जरूरत के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। श्याम सैनी और रजत ने दवा वितरण में सहयोग किया। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि नि:शुल्क जांच और दवाइयां मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य जांच और दवाइयों पर खर्च करना पड़ता है, जबकि इस शिविर में कोई शुल्क नहीं लिया गया। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के लोगों की सेवा करना उनका दायित्व है। मोबाइल अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव और शहर के वार्ड तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से वंचित लोगों को उनके घर के नजदीक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह पहल लगातार जारी रहेगी।

गांव सांगन जांच शिविर में दवाइयां वितरित करते स्टाफ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें