आदित्य सुरजेवाला को सामाजिक मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपते खाप पंचायतों एवं किसान संगठनों के प्र
राजौंद। खाप पंचायतों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने सामाजिक मुद्दों के लिए कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एक ही गौत्र में शादी और एक गांव-गोत्र व रिश्तेदारी के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। रूहल खाप के प्रधान जयभगवान, ढुल खाप के प्रधान सुभाष बढ़सीकरी व सैनी समाज के प्रधान दलीप सिंह ने कहा कि इन सामाजिक परंपराओं और रिश्तों के लिए गांवों में कई बार विवाद और आपसी तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है। इसी मुद्दे के लिए विधायक आदित्य सुरजेवाला से विधानसभा में आवाज उठाने की मांग की है, ताकि इन मुद्दों की गंभीरता को समझा जा सके।
उन्होंने कहा कि सामाजिक स्तर पर लंबे समय से चले आ रहे इन विषयों पर स्पष्ट व्यवस्था और व्यापक चर्चा की आवश्यकता है, ताकि गांवों में होने वाले लड़ाई-झगड़ों और विवादों को कम किया जा सके। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि यह समाज से जुड़ा महत्वपूर्ण और आवश्यक विषय है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे निश्चित रूप से उचित मंच पर आवाज उठाएंगे। इस दौरान ओमप्रकाश ढांडा व रामसरन बालू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आदित्य सुरजेवाला को सामाजिक मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपते खाप पंचायतों एवं किसान संगठनों के प्र