फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विधायक सतपाल जांबा की टीम पूंडरी में कर रही सफाई

Thu, 17 Oct 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी शहर में विधायक सतपाल जांबा की के सफाई कर्मचारियों की टीम कस्बे में फैली गंदगी को समेटने व दुकानदारों का कचरा प्रतिदिन ले जाने का कार्य कर रही है। इसकी कस्बा वासी प्रशंसा भी कर रहे हैं।

प्रताप सिंह, सतपाल सिंह, सुरेश कुमार ने बताया कि ऐसा नहीं है कि विधायक बनने के बाद ही सफ़ाई अभियान चलाया हो। सतपाल जांबा पिछले लगभग एक वर्ष से हलके ही नहीं बल्कि पूरे हलके के गांवों में सफाई का अभियान छेड़े हुए हैं।
विज्ञापन


विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि जहां स्वच्छता होती है वहां भगवान का वास होता है। हम सभी का फर्ज बनता है कि अपने घरों के साथ साथ अपने आस पास साफ़ सफ़ाई रखनी चाहिए।
विज्ञापन


नगरपालिका की अनदेखी व लापरवाही के चलते पूंडरी शहर की गलियों व नालियों में कचरा फैलने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब से नगरपालिका पूंडरी से चेयरमैन व पार्षदों के कार्यकाल पूरे हुए हैं तब से नगरपालिका पूंडरी से कोई पूछने वाला नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें