फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महर्षि कश्यप जयंती समारोह का विधायक ने दिया न्योता

Tue, 12 May 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जयंती समारोह का न्योता देते विधायक। प्रवक्
विज्ञापन
पूंडरी/चीका। राम कुमार कश्यप ने सोमवार को चीका और पूंडरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर 24 मई को कैथल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में पहुंचने का न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने पूंडरी में विधायक सतपाल जांबा से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

विधायक राम कुमार कश्यप ने कांगथली, भुना, सैर, सौथा, चक्कू, लेंडर कीमा, चीका और पूंडरी में जनसंपर्क कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि महर्षि कश्यप जयंती इस बार कैथल की विस्तार मंडी में राज्य स्तर पर भव्य रूप से मनाई जाएगी, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मना रही है। इस अवसर पर पाला राम कश्यप, मेवा राम, कर्मबीर, गुरमेल सिंह और कृष्ण सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें