फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विधायक ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Sat, 31 Jan 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक सतपाल जांबा ने लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न स्कूलों एवं गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों में कक्षा कक्ष, शौचालय, चारदीवारी, लाइब्रेरी, स्टाफ रूम, एक्टिविटी रूम एवं ई-लाइब्रेरी जैसे महत्वपूर्ण निर्माण शामिल हैं। इस दौरान विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि शिक्षा मजबूत होगी तभी आने वाला भविष्य सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बेहतर व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरा पहला कर्तव्य है। उन्होंने सलीमपुर मदूद में आधुनिक ई-लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। उन्होंने सगरौली में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य, म्योली में संजू बाबा वाली गली के निर्माण, ई-लाइब्रेरी कार्य, चूहड़माजरा तथा ढांड के शमशान घाटों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें