कैथल। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीसी अपराजिता सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी जगह खड़े होकर दो मिनट का मौन धारण किया। डीसी अपराजिता द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। डीसी अपराजिता ने कहा कि मौन उन वीर सपूतों के सम्मान में रखा गया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। आज हम जिस स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे हैं, वह उन अनगिनत क्रांतिकारियों और शहीदों के बलिदान का परिणाम है, जिन्होंने राष्ट्र की वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। संवाद