फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडियों में अव्यवस्था पर नाराज हुए विधायक

Tue, 29 Apr 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। हल्का गुहला से विधायक देवेंद्र हंस ने सोमवार को सीवन मंडी का दौरा कर आढ़तियों व किसानों की समस्याएं सुनीं और मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर सख्त नाराजगी जताई।

मंडी परिसर में किसानों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मंडियों में भ्रष्टाचार का ऐसा जाल फैला है कि किसान और आढ़ती दोनों ही बुरी तरह फंसे हुए हैं। विधायक हंस ने मंडी में गेहूं के उठान में हो रही देरी को गंभीर चिंता का विषय बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक फसल का उठान नहीं होगा, तब तक किसानों को उनकी फसल का पैसा नहीं मिलेगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

विधायक हंस ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार भले ही किसानों के नाम पर दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत मंडियों में जाकर साफ नजर आती है। उन्होंने कहा कि सीवन मंडी हो, चीका मंडी हो या आसपास की कोई भी मंडी, हर जगह भ्रष्टाचार चरम पर है।

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और भुगतान में जानबूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार के राज में किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। विधायक देवेंद्र हंस ने मंडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल उठान प्रक्रिया में तुरंत तेजी लाई जाए और किसानों के भुगतान में हो रही देरी को अविलंब दूर किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे इस मुद्दे को विधानसभा में जोरशोर से उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। इस मौके पर सीवन मंडी प्रधान विनोद बंसल, हैप्पी बंसल, पूर्ण सैनी सहित कई किसान और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें