दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल विधायक देवेंद्र हंस।
सीवन। गुहला से विधायक देवेंद्र हंस दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही के मुद्दे उठे। देवेंद्र हंस ने कहा, लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं का विश्वास महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। हंस ने चुनाव व्यवस्था से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब देने की मांग की। उन्होंने सांविधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। इस मौके पर विधायक विकास सहारण और विधायक जस्सी पेटवाड़ भी मौजूद रहे। संवाद