संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। राष्ट्रीय महिला टेपबाॅल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली विजेता छात्राओं को गुहला के कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने सम्मानित किया। हंस ने कहा कि बेटी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है। बेटियों के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करके हरियाणा का नाम रोशन करने वाली बेटियां सच में सम्मान की पात्र हैं। बेटियां कुदरत का नायाब तोहफा है। बेटियां है तो समाज है, बिना बेटियों के समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। बेटों से ज्यादा तो बेटियां मां-बाप का अधिक ध्यान रखती हैं। बेटियां विमान चलाने से लेकर हर क्षेत्र में कार्य कर अपने माता पिता एवं देश का नाम रोशन कर रही है। सेना से लेकर अंतरिक्ष तक महिलाओं ने सफलता के झंडे गाढे हैं। इतिहास में भी नारियों के शौर्य की कई गाथाएं लिखी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि समाज बेटियों पर नाज करें और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें। इस अवसर पर उनके साथ राहुल राणा, अनिल राणा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।