फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बढ़ते अपराधों पर विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार को घेरा

Sun, 02 Nov 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार को घेरा है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, अपहरण, लूट, डकैती और गैंगवार जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राज में हरियाणा अपराध का अड्डा बन गया है।

व्यंग्य कसते हुए सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की हवाई सरकार बहानों और चुटकुलों तक सीमित है, जबकि अपराधी खुले आम घूम रहे हैं। पूंडरी में हाल ही में हुई सरेआम गोलीबारी की घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था की पोल खोलती है। उन्होंने कहा कि जनता में भय का माहौल है और गुंडे-बदमाशों ने हरियाणा को अपना ठिकाना बना लिया है।
विज्ञापन


गिनाईं हाल की घटनाएं ः सुरजेवाला ने कहा कि हाल ही में रोहित गोदारा गैंग द्वारा पूर्व विधायक के बेटे को दी गई धमकी से पूरे इलाके में दहशत है। दादरी में जिला परिषद चेयरमैन से 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई, पर पुलिस की कार्रवाई नाममात्र की रही।

इसी प्रकार जींद में कांग्रेस नेता अशोक मलिक से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। पानीपत में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाया, दुष्कर्म की धमकी दी और 8 लाख रुपये के गहने-नगदी लूट ली। अंबाला में पिछले 11 दिनों में 15 चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन


रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसी तमाम और वारदाते हैं।

कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि ये सभी घटनाएं दर्शाती हैं कि भाजपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था चरमराई हुई है और अपराधी तंत्र पर हावी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आँख मूँदकर तमाशबीन बने बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें