फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विधायक आदित्य ने उठाए किसानों के मुद्दे

Thu, 28 Aug 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विधानसभा में कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने ‘कॉलिंग अटेंशन’ के तहत किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से तीखे सवाल उठाए और प्राकृतिक आपदाओं और फसल नुकसान से प्रभावित किसानों के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन अभी तक नहीं हुआ और मुआवजे की कोई घोषणा नहीं की गई है, साथ ही सरकार से पूछा कि क्या अगले 15 दिनों में यह टीम गठित होगी ताकि प्रभावित किसानों को तुरंत राहत मिल सके। उन्होंने मुआवजे के वितरण की समय-सीमा और दोबारा बुआई की लागत पर स्पष्ट जवाब मांगा और 2022 तथा 2025 में समान मौसम पैटर्न के कारण हुए नुकसान का हवाला देते हुए पूछा कि प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली कब तक स्थापित होगी।

उन्होंने मौजूदा प्रतिरोधी किस्मों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बीज सब्सिडी, मूल्य गारंटी और तकनीकी सहायता कब तक मिलेगी, यह भी पूछा और यदि इसके लिए कोई ठोस नीति नहीं है तो कारण स्पष्ट करने की मांग की। मुआवजे के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यदि फसल नुकसान का डेटा एकत्र किया जा चुका है, तो उन सभी किसानों को मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा, जिनकी फसल खराब हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें