फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मिशन बुनियाद के दूसरे चरण की परीक्षा 30 को

Sun, 11 Jan 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मिशन बुनियाद के तहत पहले चरण की परीक्षा संपन्न होने के बाद अब विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा का इंतजार है। इससे पहले पहले चरण के परीक्षा परिणाम की तिथि ने विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ा रखी हैं, क्योंकि पहले चरण में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी ही दूसरे चरण की परीक्षा देने के पात्र होंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से पहले चरण की परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी को जारी किया जाएगा। इसके बाद सफल विद्यार्थी 30 जनवरी को आयोजित होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में भाग ले सकेंगे। दोनों चरणों में चयनित होने वाले चुनिंदा विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के तहत निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद केंद्रों पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन माध्यम से विकल्प फाउंडेशन द्वारा करवाई जाती है। चयनित विद्यार्थियों को विभाग की ओर से पठन-पाठन सामग्री, वर्दी तथा यातायात जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं।
मिशन बुनियाद कार्यक्रम शिक्षा विभाग हरियाणा और विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है। प्रदेशभर में इसके 103 केंद्र कार्यरत हैं। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ किताबें, स्टेशनरी और वर्दी भी दी जाती है।षयह कार्यक्रम विद्यार्थियों की बुनियादी भाषाई और गणितीय क्षमताओं को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है, विशेष रूप से सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के लिए, ताकि सीखने के अंतराल को पाटा जा सके और उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा सके। विद्यार्थियों को उनकी सीखने की क्षमता के अनुसार समूहों में विभाजित कर व्यक्तिगत शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन


परीक्षा का शेड्यूल
n
प्रथम चरण का परिणाम

20 जनवरी

n
द्वितीय चरण की परीक्षा

30 जनवरी

n
परीक्षा का परिणाम : 25 फरवरी

n
तृतीय चरण की परीक्षा : 3 अप्रैल

n
परीक्षा का परिणाम : 5 मई

n
दाखिले के लिए काउंसिलिंग : 7 मई

n
नया बैच प्रारंभ : 15 मई

मिशन बुनियाद के तहत दूसरे चरण में नौवीं में अध्ययनरत परीक्षार्थी चयनित होने पर दो वर्षों तक एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना तथा दसवीं तक की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करेंगे। इन विद्यार्थियों को विशेष शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा।

-छत्रपाल-जिला गणित विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें