कैथल। गांव भाणा की खेल नर्सरी में बॉक्सिंग रिंग में हुए विवाद का बदला लेने के लिए दो बदमाश बॉक्सिंग कोच पर जानलेवा हमला करने की तैयारी में थे। रविवार सुबह करीब सवा चार बजे पूंडरी-नैना रोड पर एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बदमाश गांव करोड़ा के रहने वाले टिंकू और अभिषेक थे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। उनका निशाना गांव भाणा की खेल नर्सरी में तैनात बॉक्सिंग कोच पर था। पांच दिन पहले हुए विवाद के बाद से ही दोनों आरोपी कोच से रंजिश रखे हुए थे। रविवार सुबह ही कोच पर हमला करने की योजना थी।
एक ही गांव के दो पक्षों के झगड़े से शुरू हुआ था विवाद : बता दें कि 17 नवंबर को भाणा बॉक्सिंग रिंग में करोड़ा गांव के दो पक्षों के खिलाड़ियों के बीच शाम को छह बजकर 20 मिनट पर झगड़ा हो गया था। एक पक्ष के कुछ लोग रिंग पर चढ़कर नुकसान पहुंचाने लगे तो दूसरे पक्ष ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच थप्पड़-मुक्के चलने लगे।
लोगों व कोच ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करवा दिया, लेकिन इसके बाद एक पक्ष के लोगों की कोच के साथ भी कहासुनी और झगड़ा हो गया था। कोच ने विवाद में बचाव करने का प्रयास किया था। इसी बात को लेकर आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे और हमला करने की योजना बना ली।
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची टीम। संवाद