फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बदमाशों ने महिला से झपटीं सोने की बालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के जाट कॉलेज के पास दो बदमाश महिला से सोने की बालियां झपट कर भाग गए। दो पैदल युवकों ने महिला से बस स्टैंड का रास्ता पूछा और फिर झपट्टा मारकर उसके कानों की बालियां छीन लीं। इसकी शिकायत पुलिस को की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पाड़ला की महिला करनाल रोड से जा रही थी। इस दौरान दो युवक उसके पास आए और बस स्टैंड का रास्ता पूछने लगे। महिला जैसे ही उन्हें रास्ता बताने लगी, दोनों ने जेब से रूमाल निकालकर उसके कानों से सोने की बालियां झपट लीं। अचानक हमले से महिला संभल भी नहीं पाई और आरोपी मौके से पैदल ही भाग गए। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें