फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: थार में आए बदमाशों ने युवक पर बरसाए लाठी-डंडे

Wed, 10 Jun 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की जनकपुरी कॉलोनी में सोमवार देर शाम थार गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और गड़ासियों से हमला कर दिया। हमले में 24 वर्षीय रमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

खानपुर गांव निवासी शमशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया रमन शहर में एक दुकान पर काम करता है। वह काम से लौटकर उसकी दुकान के आगे जनकपुरी कॉलोनी में बैठ गया। इस दौरान एक थार गाड़ी वहां आकर रुकी। गाड़ी से 10 से 12 युवक उतरे, जिनके हाथों में लाठी, डंडे और गड़ासियां थीं। बदमाशों ने आते ही युवक को पीटना शुरू कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। हमले के दौरान बदमाशों ने दुकान के आगे बना ग्लास गार्ड भी तोड़ दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में युवक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसके सिर पर गहरी चोट लगने के कारण टांके लगाए गए हैं, जबकि हाथ की एक उंगली भी टूट गई है। घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

डायल-112 के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस सिविल लाइन को दे दी गई है। घायल के बयानों के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें